Lectionary Calendar
Friday, April 3rd, 2026
Good Friday
There are 2 days til Easter!
Attention!
For 10¢ a day you can enjoy StudyLight.org ads
free while helping to build churches and support pastors in Uganda.
Click here to learn more!

Read the Bible

पवित्र बाइबिल

1 इतिहास 1

1 आदम,शेत, एनोश;2 केनान, महललेल, येरेद;3 हनोक, मतूशेलह, लेमेक;4 नूह, शेम, हाम और येपेत।5 येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास हैं।6 और गोमेर के पुत्र: अशकनज, दीपत और तोगर्मा हैं।7 और यावान के पुत्र: एलीशा, तशींश, और कित्ती और रोदानी लोग हैं।8 हाम के पुत्र: कुश, मिस्र, पूत और कनान हैं।9 और कूश के पुत्र: सबा, हबीला, सबाता, रामा और सब्तका हैं; और रामा के पुत्र: शबा और ददान हैं।10 और कूश से निम्रोद उत्पन्न हुआ; पृय्वी पर पहिला वीर वही हुआ।11 और मिस्र से लूदी, अनामी, लहावी, नप्तही।12 पत्रूसी, कसलूही ( वहां से पलिश्ती निकले ) और कप्तोरी उत्पन्न हुए।13 कनान से उसका जेठा सीदोन और हित्त।14 और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी।15 हिव्वी, अर्की, सीनी।16 अर्वदी, समारी और हमाती उत्पन्न हुए।17 शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक हैं।18 और अर्पक्षद से शेलह और शेलह से एबेर उत्पन्न हुआ।19 और एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए: एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बांटी गई; और उसके भाई का नाम योक्तान था।20 और योक्तान से अल्मोदाद, शुलेप, हसर्मावेत, येरह।21 हदोराम, ऊजाल, दिक्ला।22 एबाल, अबीमाएल, शबा,23 ओपीर, हवीला और सोबाब उत्पन्न हुए; ये ही सब योक्तान के पुत्र हैं।24 शेम, अर्पक्षद, शेलह।25 एबेर, पेलेग, रू।26 सरूग, नाहोर, तेरह,27 अब्राम, वही इब्राहीम भी कहलाता है।

28 इब्राहीम के पुत्र इसहाक और इश्माएल हैं।29 इनकी वंशावलियां ये हैं। इश्माएल का जेठा नवायोत, फिर केदार, अदवेल, मिबसाम।30 मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा।31 यतूर, नापीश, केदमा। ये इश्माएल के पुत्र हुए।32 फिर कतूरा जो इब्राहीम की रखेली थी, उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात उस से जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह उत्पन्न हुए। योक्षान के पुत्र: शबा और ददान।33 और मिद्यान के पुत्र: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एलदा, ये सब कतूरा के पुत्र हैं।34 इब्राहीम से इसहाक उत्पन्न हुआ। इसहाक के पुत्र: ऐसाव और इस्राएल।35 ऐसाव के पुत्र: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह हैं।36 एलीपज के ये पुत्र हैं: तेमान, ओमार, सपी, गाताम, कनज, तिम्ना और अमालेक।37 रूएल के पुत्र: नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा।38 फिर सेईर के पुत्र: लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान हैं।39 और लोतान के पुत्र: होरी और होमाम, और लोतान की बहिन तिम्ना थी।40 शोबाल के पुत्र: अल्यान, मानहत, एबाल, शपी और ओनाम।41 और सिबोन के पुत्र: अय्या, और अना। अना का पुत्र: दीशोन। और दीशोन के पुत्र: हम्रान, एशबान, यित्रान और करान।42 एसेर के पुत्र बिल्हान, जाचान और याकान। और दीशान के पुत्र: ऊस और अरान हैं।43 जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए: अर्थात बोर का पुत्र बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।44 बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्र योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ।45 और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।46 फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है, जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था।47 और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।48 फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ।49 और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।50 और बल्हानान के मरने पर, हदद उसके स्थान पर राजा हुआ; और उसकी राजधानी का नाम पाई था। और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था जो मेज़ाहाब की नातिनी और मत्रेद की बेटी थी। और हदद मर गया।51 फिर एदोम के अधिपति ये थे: अर्थात अधिपति तिम्ना, अधिपति अल्या, अधिपति यतेत, अधिपति ओहोलीवामा,52 अधिपति एला, अधिपति पीनोन, अधिपति कनज,53 अधिपति तेमान, अधिपति मिबसार, अधिपति मग्दीएल, अधिपति ईराम।54 एदोम के ये अधिपति हुए।

 
adsfree-icon
Ads FreeProfile